संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार 5-जी स्पैक्ट्रम की नीलामी अगले वर्ष अप्रैल या मई में कर सकती है। टाइम्स नॉउ शिखर सम्मेलन- 2021 को सम्बोधित करते हुए आज उन्होंने कहा कि दूर संचार नियामक इस पर काम कर रहा है। नियामक से सुझाव मिल जाने के बाद सरकार नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार करेगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले वर्ष फरवरी के अंत या मार्च के आरंभ में सुझाव मिल जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि दूर संचार क्षेत्र में विगत वर्षों में जो सुधार किये गये उनकी पूरी क्षमता अब सामने आ रही है। अगले दो तीन वर्षो में सुधार का नया दौर शुरू होगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...