सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस बैठक में संसद के दोनों सदनों के राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बैठक में सरकार सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी। शीतकालीन सत्र पहली दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।
सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई