सरकार ने सुरक्षा परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों को अफगानिस्‍तान से तुरंत स्‍वदेश लौटने को कहा

भारत ने अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों से कहा है कि विमान सेवाओं के बंद होने से पहले स्‍वदेश लौटने के लिए वे तत्काल यात्रा का इंतजाम करें। अफगानिस्तान के कई हिस्सों में हिंसा बढ़ने के बाद कई प्रांतों और शहरों से वाणिज्यिक विमान यात्रा सेवाएं स्थगित की जा रही हैं। आज जारी एक सुरक्षा परामर्श में सलाह दी गई है कि अफगानिस्तान में संचालित भारतीय कम्पनियां यात्रा सेवाएं स्थगित होने से पहले अपनी परियोजनाओं से भारतीय कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालें।

इससे पहले, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मज़ार-ए-शरीफ और इसके आसपास रहने वाले भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे आज रवाना होने वाले विशेष विमान से भारत लौट जाएं।

Security Advisory for Indian Nationals in Afghanistan@MEAIndia pic.twitter.com/yB13DRpkgT

— India in Afghanistan (@IndianEmbKabul) August 10, 2021

Related posts

Leave a Comment