केन्द्र सरकार ने मंकीपॉक्स बीमारी से निपटने के लिए राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि मंकीपॉक्स बीमारी पूरे विश्व में फैल रही है। भारत में भी जनस्वास्थ्य तंत्र को सशक्त बनाना होगा और बीमारी से निपटने की पूर्व तैयारी करनी होगी।
केन्द्र ने अस्पताल, डॉक्टर और रोग निदान केन्द्र सहित सभी सम्बद्ध पक्षों से नियमित तौर पर मंकीपॉक्स के नियंत्रण के लिए हर स्तर पर कार्य करने को कहा है। स्क्रीनिंग दलों से सभी प्रवेश मार्गों पर संदिग्ध रोगियों की पहचान और जांच करने को कहा है। बीमारी से लोगों की मृत्यु को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि रोगी पृथकवास, निगरानी और उपचार के उपायों पर ध्यान केन्द्रित किया जाये।
