सरकार ने कल से शुरू हो रहे वर्तमान वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर बढा दी है। पांच वर्ष की राष्ट्रीय बचत योजना में ब्याज दर छह दशमलव आठ प्रतिशत से बढ़ा कर सात प्रतिशत कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की ब्याज दर सात दशमलव छह प्रतिशत से आठ प्रतिशत हो गई है। मासिक आय बचत खाता में ब्याज दर छह दशमलव सात प्रतिशत से बढ़कर सात दशमलव एक प्रतिशत हो गई है। किसान विकास पत्र में ब्याज दर सात दशमलव दो प्रतिशत होगी और यह एक सौ 20 महीनों में परिपक्व होगा। एक वर्ष की अवधि वाली लघु बचत जमा पर ब्याज दर पांच दशमलव पांच प्रतिशत से बढ़कर सात दशमलव छह प्रतिशत हो गई है। पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और बचत जमा पर ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...