सफरन कंपनी के समूह अध्यक्ष रॉस मैकइन्स ने कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया: “कल, सफरन कंपनी के समूह अध्यक्ष रॉस मैकइन्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। तेजी से बढ़ता भारतीय विमानन बाजार, इस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के लिए अपार संभावनाएं प्रस्तुत करता है। उन्होंने सफरन के साथ रक्षा और अंतरिक्ष में तकनीकी साझेदारी पर भी चर्चा की।”