संसद सुरक्षा चूक मामले में छह अभियुक्‍तों को 27 जनवरी तक न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया

संसद सुरक्षा चूक मामले में छह अभियुक्‍तों को 27 जनवरी तक न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया

पिछले वर्ष 13 दिसंबर को संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्‍ली की पटियाला हाउस अदालत ने कल छह आरोपियों को 27 जनवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्‍ली पुलिस ने मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया था। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच लंबित रहने तक सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। 5 जनवरी को नीलम आजाद को छोड़कर अन्‍य पांच आरोपियों ने पॉलीग्राफ टेस्‍ट के लिए सहमति दे दी थी। इसके अतिरिक्त मनोरंजन डी. और सागर शर्मा ने नार्को विश्लेषण और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए भी अपनी सहमति दी है।

Related posts

Leave a Comment