संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा में ‘तीसरी बार मोदी सरकार’ और ‘बार-बार मोदी सरकार’ के नारे लगाए।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश ने नकारात्मकता को नकारा है। लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए, विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच हैं। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके आएं। सदन में जो बिल रखे जाए उनपर गहन चर्चा हो।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “राजनीतिक गर्मी तेजी से बढ़ रही है। कल ही 4 राज्यों के नतीजे आए हैं। बहुत उत्साहवर्धक परिणाम हैं। यह उनके लिए उत्साहवर्धक हैं जो देश के सामान्य लोगों के कल्याण और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Related posts

Leave a Comment