संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन ने तालिबान पर अफगानिस्‍तान की महिला कर्मियों को डराने और उनका उत्‍पीडन करने का आरोप लगाया

संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन ने तालिबान पर अफगानिस्‍तान की महिला कर्मियों को डराने और उनका उत्‍पीडन करने का आरोप लगाया

अफगानिस्‍तान में संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन ने तालिबान पर देश की महिला कर्मियों को डराने और उनका उत्‍पीडन करने का आरोप लगाया है। मिशन ने कहा कि अफगानिस्‍तान में तीन महिला कर्मियों को हाल ही में हिरासत में लिया गया और स्‍थानीय सशस्‍त्र सुरक्षा एजेंटों ने उनसे पूछताछ की।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने तालिबान से महिला कर्मचारियों को डराने के प्रयास बंद करने को कहा है। इस संबंध में तालिबान को महिला कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी के लिए अंतरराष्‍ट्रीय कानून के तहत दायित्‍वों को भी याद दिलाया गया है। इस बीच तालिबान के बयान में महिलाओं को हिरासत में लेने की खबर का खंडन किया गया है।

Related posts

Leave a Comment