संयुक्‍त राष्‍ट्र ने म्यांमार में क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर सेना द्वारा 35 लोगों के मारे जाने की घटना की जांच कराने को कहा

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने म्यांमार में क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर सेना द्वारा 35 लोगों के मारे जाने की घटना की जांच कराने को कहा

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने म्यांमार के कायाह प्रांत में क्रिसमस की पूर्व संध्‍या पर सेना द्वारा 35 लोगों के मारे जाने की घटना की जांच कराने को कहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवीय कार्य और आपात राहत समन्‍वय अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा कि यह घटना दुखद है और म्यांमार में नागरिकों पर बढ़ते हमले चिंताजनक हैं। उन्‍होंने घटना की पारदर्शी जांच की अपील की, ताकि दोषियों को सजा मिल सके।

कायाह में काम कर रहे एक मानवाधिकार समूह ने बताया कि सैनिकों ने इन आम नागरिकों की हत्‍या की। घटना के बाद लापता लोगों में इस समूह के दो कार्यकर्ता भी है। सेना ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

म्यांमार में संयुक्‍त राष्‍ट्र के विशेष दूत ने नववर्ष के दौरान शांति बनाये रखने और नागरिकों पर हमले रोकने की अपील की है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ -आसियान ने भी तुरन्‍त हिंसा बंद किये जाने को कहा है।

फरवरी में सेना द्वारा सत्‍ता हथियाए जाने के बाद से म्‍यामां में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और सेना इसे हिंसक तरीके से दबाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

Leave a Comment