संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने चेतावनी दी है कि यदि सभी प्रमुख पक्ष समस्त मुद्दों पर सफल वार्ता नहीं करते हैं तो म्यामां में गृहयुद्ध छिड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र की दूत क्रिस्टीन बर्गेनर ने कहा कि सेना और स्थानीय रक्षा बलों के बीच संघर्ष जारी है। म्यामां में बोलने की स्वतंत्रता नहीं है तथा लोग डरे हुए हैं। विश्व बैंक ने इस वर्ष सकल घरेलू उत्पाद में 18 प्रतिशत की गिरावट का आकलन किया है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का अनुमान है कि जनवरी से अब तक 20 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो चुके हैं।
Related posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण विधेयक... -
ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल... -
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान, दोनों...