श्रीलंका में सभी कैबिनेट मंत्रियों ने त्‍यागपत्र दे दिया

श्रीलंका में सभी कैबिनेट मंत्रियों ने त्‍यागपत्र दे दिया

श्रीलंका में कल रात सभी कैबिनेट मंत्रियों ने त्‍यागपत्र दे दिया। शिक्षामंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने पत्रकारों को बताया कि सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपने त्‍यागपत्र प्रधानमंत्री महिन्‍दा राजपक्ष को सौंप दिये। उन्‍होंने इस तरह सामूहिक त्‍यागपत्र देने का कोई कारण नहीं बताया।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि देश में आर्थिक संकट से निपटने में सरकार की विफलता पर जनता के आक्रोश को देखते हुए मंत्रियों ने यह कदम उठाया है। श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण यह आर्थिक संकट उत्‍पन्न हुआ है। कल शाम कर्फ्यू के बावजूद राजधानी कोलम्‍बो में व्‍यापक विरोध प्रदर्शन किये गए। उत्‍तेजित लोग राष्‍ट्रपति गोता बाया राजपक्ष के त्‍यागपत्र की मांग भी कर रहे थे।

Related posts

Leave a Comment