श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार के खिलाफ व्‍यापक विरोध प्रदर्शन जारी

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार के खिलाफ व्‍यापक विरोध प्रदर्शन जारी

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार के खिलाफ व्‍यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। श्रीलंका, आजादी के बाद से सबसे भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

लोग सरकार पर आर्थिक स्थिति संभालने में विफल रहने का आरोप लगा रहे हैं और राष्‍ट्रपति गोतबाया राजपक्ष और प्रधानमंत्री महिन्‍दा राजपक्ष के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं। राजपक्ष सरकार पर भ्रष्‍टाचार और अनियमितता का भी आरोप है। श्रीलंका की मार्क्‍सवादी पार्टी और जनता विमुक्ति पेरामुना ने राजपक्ष सरकार को हटाने की मांग करते हुए अगले सप्‍ताह व्‍यापक रैली निकालने का फैसला किया है।

Related posts

Leave a Comment