श्रीनगर में आतंकी हमले में तीन पुलिकर्मी शहीद, 12 घायल, प्रधानमंत्री ने घटना का विस्‍तृत ब्‍यौरा मांगा

श्रीनगर में आतंकी हमले में तीन पुलिकर्मी शहीद, 12 घायल, प्रधानमंत्री ने घटना का विस्‍तृत ब्‍यौरा मांगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में जेवान में पुलिस के एक वाहन पर आतंकी हमले के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस वाहन पर आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गये और 12 घायल हो गये। इस वाहन में जम्मू-कश्‍मीर सशस्‍त्र पुलिस बल की नौवीं बटालियन के जवान सवार थे। प्रधानमंत्री ने हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि घायल एक पुलिसकर्मी की कल रात मृत्‍यु हो गई। अन्‍य घायलों की हालत स्थिर है।

उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्‍होंने अधिकारियों को हमले में घायल पुलिसकर्मियों का समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया और उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

उपराज्‍यपाल सिन्‍हा ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं को जल्‍द से जल्‍द सज़ा मिले। उन्‍होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल केन्‍द्र शासित प्रदेश में आतंकवाद खत्‍म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

Leave a Comment