उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश में 60.44 फीसदी मतदान हुआ। गोवा में शाम 5 बजे तक 75.29% और उत्तराखंड में 59.37% मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश के दूसरे और गोवा तथा उत्तराखंड में आज एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 55 विधानसभा सीटों के लिए 586, जबकि गोवा की 40 सीटों के लिए 301 और उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए 632 उम्मीदवार मैदान में हैं।