शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के परिषद की कल ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में 21वीं बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। भारतीय प्रतिनिधित्व मंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस सम्मेलन में, पिछले दो दशकों की उपलब्धियों और भविष्य में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढाने की संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के परिषद की बैठक कल ताजिकिस्तान में, प्रधानमंत्री मोदी बैठक के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे