राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। मिजोरम में मतगणना कल होगी।
छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 33 और बीजेपी 36 सीट से आगे चल रही है।
मध्य प्रदेश चुनाव 2023: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी 148 और कांग्रेस 60 सीटों से आगे चल रही है।
राजस्थान चुनाव 2023: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी-98 और कांग्रेस-79 सीट से आगे चल रही है।
तेलंगाना चुनाव 2023: कांग्रेस 53, बीआरएस 30 और बीजेपी 6 सीट से आगे चल रही है।
