विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज नई दिल्ली में अमेरिका की उप-विदेशमंत्री वेंडी शेरमन के साथ बैठक की। इसमें दोनो देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कोविड, सुरक्षा और रक्षा, आर्थिक, जलवायु परिवर्तन तथा स्वच्छ ऊर्जा के अलावा दोनों देशों के नागरिकों के बीच सम्पर्क के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया, जिसमें अफगानिस्तान में उभरते ताजा हालात और संयुक्त राष्ट्र संघ में परिवर्तन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्वाड के अंतर्गत सहयोग सहित मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मुद्दे पर भी प्रतिबद्धता दोहराई। अमेरिका की उप-विदेशमंत्री वेंडी शेरमन तीन दिन की भारत यात्रा पर हैं।
Related posts
-
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया।... -
NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता और... -
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह...