विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में होंडुरास के विदेश मंत्री एनरिक रेना से मुलाकात की। डॉक्टर जयशंकर ने ट्वीट संदेश में कहा है कि बैठक में स्वास्थ्य, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र में साझा चुनौतियों के बारे में चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने व्यापार और प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने में रूचि दिखाई। विदेश मंत्री ने बताया कि वे और अधिक परस्पर सहयोग के इच्छुक हैं। डॉक्टर जयशंकर ने बोलिविया के विकास योजना मंत्री सर्जियो लोएजा से भी मुलाकात की। बैठक में स्वास्थ्य ऊर्जा के क्षेत्र में भागीदारी को और आगे ले जाने पर चर्चा हुई। रेलवे और जैव ईंधन में सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर भी बातचीत की।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...