विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने देर रात नॉर्वे की विदेश मंत्री इन एरिक्सन सूराइडै से मुलाकात की। विदेश मंत्री इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए न्यूयॉर्क में हैं। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिति पर व्यापक चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने इराक के विदेश मंत्री फुवाद हुसैन से भी मुलाकात की। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों, आर्थिक, ऊर्जा और विकास क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. जयशंकर ने ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस से भी मुलाकात की। उन्होंने अफगानिस्तान के घटनाक्रम और हिंद प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों पर विचार विमर्श किया और रोडमैप 2030 की प्रग्रति पर भी चर्चा की।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...