विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम नई दिल्ली में डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच आपसी संबंधों, विशेष रूप से व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा, प्रतिरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में संबंध बढ़ाने के उपायों पर विचार किय़ा। रकेल पेना रोड्रिग्ज कल सुबह चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। उनका स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत और डोमिनिकन गणराज्य राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, इसे देखते हुए उनकी यात्रा अत्यंत सामयिक है।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...