विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन आयोग ने गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 10 सदस्य जुलाई और अगस्त महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण राज्यसभा में जो 10 सीटें खाली होनी हैं, उनमें पश्चिम बंगाल से डेरेक ओ ब्रायन और गुजरात से डॉ एस जयशंकर शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि राज्यसभा की खाली सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। वोटों की गिनती 24 जुलाई को होगी। गोवा से एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा जो कि विनय तेंदुलकर के 28 जुलाई को सेवानिवृत्त होने से खाली होगी। गुजरात से तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे। डॉ जयशंकर 2019 में गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 156 वोट हैं। पश्चिम बंगाल की 6 राज्यसभा सीटों पर भी मतदान होगा।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...