विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि आतंकवाद, कोविड महामारी और जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी चुनौतियों पर भारत और अमेरिका के विचार एक समान हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देश वैश्विक चुनौतियों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं और मानव जाति के साझा हित के लिए भी समर्पित हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर कल अमरीका-भारत व्यापार परिषद के ‘इंडिया आईडियाज’ सम्मेलन और चौथी वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने संबंधों को और सुदृढ़ करने पर ध्यान दे रहे हैं। डॉ जयशंकर ने कहा कि भारत-अमरीका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा भागीदारी के जरिए जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटा जा रहा है।