लोकसभा ने आज निरसन एवं संशोधन विधेयक, 2022 पारित कर दिया। इस अधिनियम से 76 अप्रचलित या निरर्थक कानूनों निरस्त हो जाएंगे। सदन में विधेयक पर चर्चा का उत्तर देते हुए केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह विधेयक जीवन में सुगमता की अवधारणा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने अब तक वर्तमान में अनावश्यक और अप्रासंगिक एक हजार 486 कानूनों को रद्द कर दिया है। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से 76 और पुराने कानून निरस्त हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले विधेयक के माध्यम से 65 कानूनों को निरस्त करने का प्रावधान था और सरकार 11 और कानूनों को निरस्त करने के लिए संशोधन लेकर आई।
Related posts
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...