लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुवाहाटी में असम के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का केन्द्र होनी चाहिए। इसे वंचित सहित समाज के सभी वर्गो के लिए काम करना चाहिए। ओम बिरला ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सदन के भीतर अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उन्हें जनता के संवैधानिक अधिकारों, न्याय और समानता के लिए काम करना चाहिए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नए विधानसभा भवन को सभी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। यह गुवाहाटी के केन्द्र में स्थित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा असम की सांस्कृतिक परम्परा को परिलक्षित करती है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...