लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी का इस्तीफा मंजूर किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी का इस्तीफा मंजूर किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी का इस्‍तीफा कल मंजूर कर लिया है। कांग्रेस के कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी भोंगीर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। प्रश्‍नकाल के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने आज सुबह इसकी घोषणा की। कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी तेलंगाना में हुए हाल के विधानसभा चुनाव में नालगोंडा चुनाव क्षेत्र से विजयी हुए है। इनके इस्‍तीफे के साथ ही लोकसभा की 18 सीटें रिक्त हो गई हैं। चार राज्यों के विधानसभा के लिए हुए हाल के चुनाव में लोकसभा के 13 सांसद, विधायक चुने गए हैं।

Related posts

Leave a Comment