केंद्रीय मत्स्य पालन, डेयरी, मुर्गी पालन और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आज लेह में दो दिवसीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई व्यवसाय निवेश और रोजगार सृजन एक्सपो 2021 का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने लद्दाख के सभी उद्यमियों को केंद्र से सभी तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने लद्दाख में युवाओं को उद्यमी बनाने संबंधी सभी अवसरों को सूचीबद्ध किया। उन्होंने केंद्र की योजनाओं की मदद से पशमीना, याक और दोहरे कूबड़ वाले ऊंट जैसे स्थानीय पशुओं की रक्षा करने संबंधी निर्देश भी प्रशासन को दिए।
लद्दाख के उपराज्यपाल आर. के. माथुर ने कहा कि कृषि, बागवानी, फूलों की खेती, मत्स्य पालन, डेयरी और पशु पालन जैसे मुख्य क्षेत्र कार्बन न्यूट्रल लद्दाख के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान की तर्ज पर उद्यमी बनने की संभावना रखते हैं।