रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रेमिना पर नियंत्रण कर लिया

रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रेमिना पर नियंत्रण कर लिया

रूस ने पूर्वी शहर क्रेमिना पर नियंत्रण कर लिया है। लोहांस क्षेत्र के गवर्नर के हवाले से एक एजेंसी ने खबर दी है कि यूक्रेन की सेना ने क्रेमिना शहर छोड़ दिया है। एजेंसी ने यह भी खबर दी है कि रूस के समर्थन वाली अलगाववादी ताकतें अजोस्‍टाल मेटालर्जिकल संयंत्र पर धावा बोलने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरयाना वेरेशचुक ने कहा है कि शहरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए गलियारा बनाने के बारे में रूस के साथ समझौता नहीं हो पाया है जबकि इसके लिए तीन दिन से प्रयास जारी है।

Related posts

Leave a Comment