रूस ने पाइपलाइन के जरिए यूरोप के लिए गैस की आपूर्ति पूरी तरह रोक दी

रूस ने एक प्रमुख पाइपलाईन के जरिए यूरोप के लिए गैस की आपूर्ति पूरी तरह रोक दी है। इसके लिए रूस ने रखरखाव का हवाला दिया है।

रूस की सरकारी ऊर्जा कंपनी गैस प्रॉम ने बताया कि नॉड स्‍ट्रीम एक पाइपलाईन पर अगले तीन दिन तक प्रतिबंध रहेंगे।

यूरोपीय सरकारों ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह ऊर्जा आपूर्ति को युद्ध के हथियार के रूप में इस्‍तेमाल कर रहा है। रूस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए ऊर्जा आपूर्ति में कटौती के लिए तकनीकी कारणों का हवाला दिया है। रूस गैस आपूर्ति में कमी करने से पहले एक तिहाई गैस जर्मनी को सप्‍लाई करता था। अब उसने उन सभी यूरोपीय देशों के लिए गैस आपूर्ति घटा दी है जो यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। हाल के सप्‍ताहों में नॉड स्‍ट्रीम एक पाइपलाईन से कुल क्षमता की 20 प्रतिशत गैस ही सप्‍लाई की जा रही है।

यूरोपीय नेताओं को डर है कि रूस गैस कीमतों में उछाल लाने के लिए गैस आपूर्ति में और कटौती कर सकता है। पिछले एक वर्ष में गैस की कीमत में पहले ही काफी बढ़ोतरी हो चुकी है।

जर्मनी के नेटवर्क संचालन के अध्‍यक्ष ने बताया है कि यदि शनिवार तक गैस की सप्‍लाई बहाल जो जाए तो उनका देश तीन दिन की कटौती से निपट लेगा।

Related posts

Leave a Comment