रूस ने इस्राइल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद को एक प्रस्‍ताव पत्र भेजा

रूस ने इस्राइल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद को एक प्रस्‍ताव पत्र भेजा

रूस ने इस्राइल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद को एक प्रस्‍ताव भेजा है जिसमें मानवीय आधार पर संघर्ष विराम और नागरिकों के खिलाफ हिंसा तथा आतंकवाद की कार्रवाई की निंदा करना शामिल है। प्रस्‍ताव के मसौदे में बन्‍धकों की रिहाई, मानवीय सहायता तक पहुंच और आवश्यकता के अनुसार नागरिकों को सुरक्षित निकालने का उल्‍लेख भी किया गया है। प्रस्‍ताव के मसौदे को शुक्रवार को युद्ध पर बंद कमरे की बैठक के दौरान 15 सदस्यों की परिषद को सौंपा गया।

इससे पहले कुछ देशों ने इस इस्राइल से उत्तरी गजा पर हमले को रोकने का अनुरोध किया था।

Related posts

Leave a Comment