रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। वलदाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति तय की है, जिससे लोगों के हितों की रक्षा हुई है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत पर किसी तरह के प्रतिबंध लागू करने के प्रयासों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने तटस्थ रूख अपनाते हुए भारतीय लोगों के हित में निर्णय किये। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच विशेष संबंध हैं जो घनिष्ठ सहयोग की बुनियाद पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान तटस्थ रूख बनाये रखा है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...