रूस के एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मृत्यु

रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मृत्यु हो गई। रूसी मीडिया खबरों के अनुसार क्लब में नशे में धुत एक ग्राहक ने डांस फ्लोर पर फ्लेयर गन से फायर किया जिससे छत पर लाइटिंग रिग के कुछ हिस्सों में आग लग गई। आग बुझाने में कई घंटे लग गए। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कि‍या गया है। दो सौ पचास लोगों को क्लब से बाहर निकाला गया।

Related posts

Leave a Comment