कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पंजाब के होशियारपुर में एक चुनावी रैली को सम्बोधित किया। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, भ्रष्टाचार, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शनों, ड्रग माफिया और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गरीब परिवार से सम्बंध रखते हैं और उनकी सरकार गरीबों, किसानों तथा छोटे उद्यमियों की सरकार होगी। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों का साथ दिया। उन्होंने होशियारपुर में फूड पार्क और मशीन टूल्स उद्योग स्थापित करने का वायदा किया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...