राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल लगभग एक हजार पांच सौ लोग कोरोना से संक्रमित हुए। शहर में रोगियों की यह संख्या इस वर्ष पांच फरवरी के बाद सबसे अधिक है। इसके साथ ही दिल्ली में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हजार दो सौ 50 हो गयी है, जो दस फरवरी के बाद से सबसे अधिक है। दिल्ली में कोविड की वर्तमान संक्रमण दर चार दशमलव छह-दो प्रतिशत हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल लगभग डेढ़ हजार लोग कोरोना से संक्रमित हुए