राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी के लिए नोटिस भेजा

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से आयोग के सामने पेश होने तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर उनकी टिप्पणी के लिए एक लिखित स्पष्टीकरण देने के वास्‍ते नोटिस भेजा है। सुनवाई तीन अगस्‍त को निर्धारित की गई है। आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस मामले में हस्तक्षेप करने तथा अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणी के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए भी लिखा है।

Related posts

Leave a Comment