राष्ट्रपति ने शिक्षिका, लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षिका, लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सामाजिक, जन-हितैषी और शिक्षा सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सुधा मूर्ति का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के योगदान का प्रतीक है। उन्होंने सुधा मूर्ति के लिये सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की।

Related posts

Leave a Comment