राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब में अमृतसर जाएगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब में अमृतसर जाएगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब में अमृतसर जाएंगी। अपने दिन भर के दौरे के दौरान, राष्ट्रपति श्री हरमंदिर साहिब, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि राम तीर्थ स्थल जाएंगी।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एकदिवसीय दौरे पर आज अमृतसर आ रही हैं। इस दौरे में वे हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकेंगी और जलियांवाला बाग, श्री दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ स्थल भी जाएंगी। राष्‍ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। सिक्‍युरिटी के सभी इंतजाम किए गए हैं और हवाई अड्डे से लेकर हरमंदिर साहब तक की सडक पर यातायात बंद कर दिया है। वहीं अमृतसर शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment