वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और डॉ. जितेंद्र सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे। राष्ट्रपति तो लाम ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रृद्धांजलि भी अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे।
