राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 1 सितम्बर 2023 तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज रायपुर में ब्रह्माकुमारी के थीम ऑफ द ईयर “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” विषय के राज्य स्तरीय शुभारंभ में शामिल होंगी।
कल को राष्ट्रपति बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन, वे रायपुर के राजभवन में छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगी।