राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अरुणाचल और मिजोरम के लोगों को उनके राज्‍य उत्‍सव दिवस पर बधाई दी

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अरुणाचल और मिजोरम के लोगों को उनके राज्‍य उत्‍सव दिवस पर बधाई दी

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अरुणाचल और मिजोरम के लोगों को उनके राज्‍य उत्‍सव दिवस पर बधाई दी है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दोनों राज्‍यों की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्‍कृति विवरण से कहीं अधिक मनमोहक है।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम अपने समृद्ध इतिहास, संस्‍कृति, झीलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राज्‍य के लोगों ने भारत के विकास में अत्‍यन्‍त योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में और खुशहाल बनेगा। प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भारत इस राज्‍य के अनूठे सांस्‍कृतिक योगदान के लिए गर्व महसूस करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि मिजोरम की संस्‍कृति प्रेरणादायक है।

Related posts

Leave a Comment