राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं। अपने ट्वीट में कहा, मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, खास तौर पर मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देती हूं। आज पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन पर हम सब सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़कर मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लें।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं। अपने ट्वीट में कहा, पैगम्बर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। पैगंबर की प्रेरणादायक शिक्षाएँ करुणा, सहिष्णुता और आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण हैं। उनकी शिक्षाएं शांति, न्याय और सद्भावनापूर्ण समाज के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करती रहें, यही मंगल कामना है!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमारे समाज में भाईचारे एवं दयालुता की भावना सदा आगे बढ़े। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “मिलाद-उन-नबी पर बधाई। समाज में भाईचारे एवं दयालुता की भावना सदा आगे बढ़े। यही कामना है कि ‘सभी खुश और स्वस्थ रहें।’ ईद मुबारक!”

Related posts

Leave a Comment