आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आज दिल्ली सरकार पर दिल्ली महिला आयोग को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर उनके कार्यकाल में बेहतर की गई महिला आयोग की व्यवस्था को कथित तौर पर नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने वेतन का भुगतान न करने, बजट में कटौती, कर्मचारियों को हटाने और प्रमुख पदों की रिक्ति के कथित मुद्दों का भी जिक्र किया। स्वाति मालीवाल ने महिला हेल्पलाइन नम्बर बंद करने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हस्तक्षेप करने और राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं और बच्चों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी पूरी करने का आग्रह किया।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...