राज्यसभा में आज चर्चा के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को पेश किया जाना है। लोकसभा ने गुरुवार को इसे पारित कर दिया है। जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 भी आज उच्च सदन में पेश किया जाएगा।’ भारतीय जनता पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने का आग्रह किया है। पार्टी ने अपने तीन लाइन के व्हिप में उनसे सरकार के रुख और विधेयकों का समर्थन करने को कहा है। लोकसभा में डिजिटल निजी डेटा संरक्षण विधेयक 2023, अनुसंधान राष्ट्रीय शोध फाउंडेशन विधेयक 2023, फार्मेसी (संशोधन) विधेयक 2023 और मध्यस्थता विधेयक, 2023 पर आज चर्चा होने वाली है।
Related posts
आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी
आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी...
Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका
Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO इस...
Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय
Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं आई...