राजस्थान में BSF के गश्‍ती दल ने भारत-पाक सीमा पर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

राजस्थान में BSF के गश्‍ती दल ने भारत-पाक सीमा पर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

राजस्थान में कल रात सीमा सुरक्षा बल’-बीएसएफ के एक गश्‍ती दल ने भारत-पाक सीमा पर दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। उनके पास से तीन किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया है। यह घटना मुनाबाओ से करीब 10 किलोमीटर उत्तर में हुई। सीमा सुरक्षा बल ने बताया है कि रात में ड्यूटी के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधिया देखी गईं। इस दौरान बल के जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी लेकिन घुसपैठियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद बीएसएफ ने घुसपैठियों पर गोलीबारी कर दोनों घुसपैठियों को मार गिराया।

Related posts

Leave a Comment