रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्‍य देशों से सीमापार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्‍य देशों से सीमापार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्‍य देशों से सीमापार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद के लिये वित्‍त पोषण किसी भी कीमत पर बंद होना चाहिए। आज सुबह चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षामंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुपक्षवाद से सहयोग मजबूत होगा और देशों के बीच संघर्ष रोकने में मदद मिलेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी देश वैश्विक चुनौतियों का अकेला सामना नहीं कर सकता। बहुपक्षवाद के तहत राष्‍ट्रों को परस्‍पर हित में एक-दूसरे के साथ सहयोग से काम करना होगा। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन संस्‍कृत उद्धरण सर्वे जन सुख‍िनो भवन्‍तु का भी यही आशय है, जो सबके लिए शांति और समृद्धि की कामना करता है।

राजनाथ सिंह ने बेलारूस को संगठन का नया सदस्‍य बनने पर बधाई दी।

Related posts

Leave a Comment