यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियेन ने कहा है कि यूरोपीय संघ हिंसा के रास्ते सत्ता में आए तालिबान को मान्यता नहीं देगा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान को आर्थिक और सामाजिक पतन से बचाने की ज़रूरत है। एक बयान में उन्होंने कहा कि यह समय अफगानिस्तान की जनता के साथ खड़े होने का है। उर्सुला लियेन ने कहा कि अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की आवश्यकता है। इस बीच, रूस, अमरीका, जापान, कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन ने भी कहा है कि तालिबान सरकार को मान्यता देने की उनकी फिलहाल कोई योजना नहीं है। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से आर्थिक, मानवीय और सुरक्षा संकट लगातार गहरा रहा है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...