संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन – यूनेस्को ने इस वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाने वाल अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है। संगठन की महानिदेशक ऑड्रे अजूले ने बताया कि किसी भी देश में लड़कियों को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मानवाधिकार का सम्मान हर हाल में किया जाना चाहिए। ऑड्रे अजूले ने कहा कि अफगानिस्तान की बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों को तत्काल बहाल करना विश्व समुदाय की जिम्मेदारी है। यूनेस्को के अनुसार, फिलहाल अफगानिस्तान में लगभग 80 प्रतिशत बालिकाएं और युवतियां तालिबानी शासन में शिक्षा से वंचित हैं, क्योंकि उन्हें स्कूल और कॉलेज नहीं जाने दिया जा रहा है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...