यूक्रेन को टैंक देने पर पश्चिमी देशों की सहमति के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज़ किए

यूक्रेन को टैंक देने पर पश्चिमी देशों की सहमति के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज़ किए

यूक्रेन को टैंक देने पर पश्चिमी देशों की सहमति के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज़ कर दिये हैं। यूक्रेन ने अधिकारियों ने कहा कि देश के उत्‍तरी और पूर्वी हिस्‍सों में भारी गोलीबारी हुई है। यूक्रेन के उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र खारकीव के गर्वनर ने कहा कि अग्रिम मोर्चों पर भीषण संघर्ष जारी है। उधर, जर्मनी के रक्षा मंत्री ने यूक्रेन को युद्धक जेट देने से इनकार किया है। जर्मनी ने यूक्रेन को लैपर्ड टैंक देने पर सहमति व्‍यक्‍त की थी। इसे देखते हुए यूक्रेन ने जर्मनी से युद्धक जेट देने का अनुरोध भी किया था। इस बीच, रूस ने देश को अस्थिर करने के प्रयासों के आरोप में, अमरीकी एजेंसियों- सीआईए और एफबीआई की वेबसाइटों को ब्‍लॉक कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment