मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन के लिए बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया।

मौसम विभाग ने शहर के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। ‘येलो अलर्ट’ खराब मौसम तथा स्थिति के और अधिक बिगड़ने की आशंका को दर्शाता है, जिससे कामकाज बाधित हो सकते हैं।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश…. ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment