मौसम विभाग ने राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भीषण शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भीषण शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया

दिल्ली रिज में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, राजस्थान के चूरू में 0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश में नौगांव 0.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने राजस्‍थान सहित उत्‍तर भारत के कई क्षेत्रों में भीषण शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राजस्‍थान में शीतलहर और कोहरे के कारण सामान्‍य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे से सडक और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।

प्रदेश के शेखावाटी अंचल और उत्तरी जिलों में पारा जमाव बिंदु के आसपास दर्ज हो रहा है। कई जिलों में दिन का तापमान भी लुढककर 20 डिग्री सैल्सियस से नीचे आ गया है। राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले एक सप्ताह से जारी शीतलहर के कारण कुछ स्थानों पर फसलों को भी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग ने जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार कल से शीतलहर और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।

Related posts

Leave a Comment